फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: अस्पतालों के प्रबंधन में एआई और नई तकनीक के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौता

विज्ञापन
education news
- आईआईएम जम्मू और यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा एट बर्मिंघम अमेरिका के बीच करार
विज्ञापन


- दो दिवसीय सम्मेलन में मरीजों की देखभाल, अस्पतालों के खर्च और कर्मचारियों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अस्पतालों के प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम जम्मू ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा एट बर्मिंघम के साथ समझौता किया है। इसके तहत दोनों संस्थान स्वास्थ्य क्षेत्र में संयुक्त शोध, शिक्षकों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर मिलकर काम करेंगे। शुक्रवार को आईआईएम जम्मू में शुरू हुए ग्लोबल सीईओ कॉन्क्लेव-2026 के पहले दिन यह समझौता हुआ।
आईआईएम जम्मू और कंसोर्टियम ऑफ एक्रेडिटेड हेल्थकेयर ऑर्गेनाइजेशंस (सीएएचओ) की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के अस्पतालों के प्रमुख, डॉक्टर और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन अस्पतालों में एआई और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल, इलाज का खर्च संभालने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और अस्पतालों के कामकाज में सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विनोद के. पॉल ने किया। आईआईएम जम्मू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद कांबले और निदेशक प्रो. बीएस सहाय भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन पर दो किताबें भी जारी की गईं। इनमें एमसीक्यूज इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट और डूज एंड डोंट्स इन रेडियोलॉजी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में सात विशेष सत्र रखे गए हैं। इनमें अस्पतालों की आर्थिक स्थिति सुधारने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने, डिजिटल माध्यमों से मरीजों तक पहुंचने, कर्मचारियों को नौकरी में बनाए रखने और महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर देने जैसे विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed