{"_id":"6ad14a621c2e01eca50baada","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1040359-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएमसी में बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएमसी में बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
विज्ञापन
- साइबर विशेषज्ञ एसएसपी मोहम्मद यासीन किचलू ने दी सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल की जानकारी
- संदिग्ध लिंक, कमजोर पासवर्ड और अनजान संदेशों से सतर्क रहने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मोबाइल पर आए अनजान लिंक को खोलना, कमजोर पासवर्ड रखना या निजी जानकारी साझा करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है। इन खतरों से बचने और इंटरनेट का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), जम्मू में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीएमसी की आईटी समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ और एसएसपी मोहम्मद यासीन किचलू ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के जरूरी तरीके बताए।
एसएसपी किचलू ने फिशिंग संदेशों, ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, कमजोर पासवर्ड और निजी जानकारी साझा करने से जुड़े खतरों के बारे में बताया। उन्होंने मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों को सुरक्षित रखने, गोपनीयता की सेटिंग जांचने और अनजान वेबसाइटों या संदेशों को खोलने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम में मोबाइल फोन के जरिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराए गए।
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि साइबर सुरक्षा अब रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गई है। कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, डॉक्टरों, पीजी विद्यार्थियों, एमबीबीएस विद्यार्थियों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
-- -