{"_id":"6a4ac4a9fb2671b40a0955f6","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1052-954057-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विदेश से लॉ की डिग्री लेने वाले \nवकीलों की परीक्षा की घड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विदेश से लॉ की डिग्री लेने वाले वकीलों की परीक्षा की घड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बीसीआई की क्वालिफाइंग परीक्षा 15 से, 21 जुलाई तक चलेगी
- 19 को नहीं होगा कोई एग्जाम, सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विदेश से लॉ की डिग्री लेने वाले वकीलों के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की क्वालिफाइंग परीक्षा 15 जुलाई से होने जा रही है। परीक्षा 21 जुलाई तक चलेगी। नई दिल्ली स्थित बीसीआई परिसर में होने जा रही इस परीक्षा में जम्मू के भी कई परीक्षार्थी भाग लेंगे। सौ में से 45 क्वालिफाइंग मार्क्स रखे गए हैं।
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रखा गया है। छह दिन में तीन घंटे और सौ अंकों के छह फिजिकल पेपर होंगे। बुधवार को भारत का संविधान, 16 जुलाई को कॉन्ट्रैक्ट लॉ और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 17 को कंपनी लॉ, 18 जुलाई को सिविल प्रोसीजर कोड और लिमिटेशन एक्ट, 20 जुलाई को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड जबकि 21 जुलाई को इंडियन लीगल प्रोफेशन और कोड ऑफ एथिक्स की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को एग्जाम हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स ले जाने की इजाजत नहीं होगी। प्रवेश पत्र के साथ फोटो आइडेंटिटी प्रूफ, (पासपोर्ट/आधार), ओरिजिनल मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट या कोई अन्य दस्तावेज ओरिजिनल रूप में लाना होगा। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बाार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल के अनुसार जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए यह परीक्षा पास करना आवश्यक नहीं लेकिन बहुत से छात्र इसे पास करते हैं।