{"_id":"6acff48a727a2e5a390c0281","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-1039335-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीएड में दाखिले का एक और मौका, कल तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीएड में दाखिले का एक और मौका, कल तक करें आवेदन
विज्ञापन
नोट - मिशन एडमिशन
- सरकारी कॉलेजों में खाली सीटों के लिए जेकेबोपी ने फिर से मांगे आवेदन
- पहली बार आवेदन करने वालों को देने होंगे एक हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बीएड की खाली सीटों पर दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने नए आवेदन और कॉलेजों की पसंद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी कल यानी शुक्रवार शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी आवेदन और कॉलेजों की पसंद का ब्योरा ईमेल के जरिये या जेकेबोपी के जम्मू और श्रीनगर स्थित कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। पहली बार आवेदन करने वालों को एक हजार रुपये काउंसलिंग फीस देनी होगी। ईमेल से आवेदन करने वालों को ऑनलाइन फीस जमा कर उसकी रसीद भी साथ भेजनी होगी। वहीं कार्यालय में आवेदन जमा कराने वालों के लिए कार्ड से फीस देने की व्यवस्था है। पहले काउंसलिंग फीस जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा भुगतान नहीं करना होगा। बीएड में दाखिले के लिए विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या मानविकी विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री में कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए। विज्ञान और गणित में विशेषज्ञता वाले इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी स्नातकों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक जरूरी हैं। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रवेश परीक्षा की मेरिट से मिलेगा दाखिला
सीटों का आवंटन पहले बीएड की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर होगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर योग्यता परीक्षा में मिले कुल अंकों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। मेरिट बराबर होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन जमा करने भर से दाखिले का अधिकार नहीं मिलेगा। इसके लिए पात्रता और दस्तावेजों का सत्यापन जरूरी होगा।