फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CBSE Result : Jammu Kashmir top in Chandigarh region girls dominate in 10th 12th

CBSE Result: चंडीगढ़ रीजन में जम्मू-कश्मीर अव्वल, 10वीं-12वीं में लड़कियों का दबदबा

Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2024 01:54 AM IST
सार

12वीं में जम्मू-कश्मीर का 94.45, लद्दाख का 53.01, पंजाब का 91.94, चंडीगढ़ का 90.24 और हिमाचल प्रदेश का 94.53 फीसदी परिणाम रहा है। चंडीगढ़ के इन सभी रीजन में जम्मू-कश्मीर से सबसे ज्यादा 96.79 फीसदी बेटियां सफल रही हैं।

विज्ञापन
CBSE Result : Jammu Kashmir top in Chandigarh region girls dominate in 10th 12th
रिजल्ट की खुशी मनाते हुए - फोटो : एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। चंडीगढ़ रीजन में इस साल भी जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियाें का दबदबा रहा है। रीजन में प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। चंडीगढ़, पंजाब, लद्दाख से जम्मू-कश्मीर का परिणाम बेहतर रहा है।

विज्ञापन


12वीं में जम्मू-कश्मीर का 94.45, लद्दाख का 53.01, पंजाब का 91.94, चंडीगढ़ का 90.24 और हिमाचल प्रदेश का 94.53 फीसदी परिणाम रहा है। चंडीगढ़ के इन सभी रीजन में जम्मू-कश्मीर से सबसे ज्यादा 96.79 फीसदी बेटियां सफल रही हैं। परिणामों के अनुसार 12वीं की परीक्षा जम्मू-कश्मीर से कुल 8797 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 4991 छात्र और 3806 छात्राएं थीं।
विज्ञापन


इसमें 8309 विद्यार्थी सफल रहे, जिसमें 3684 (96.79) फीसदी छात्राएं और 4625 (92.67) फीसदी छात्र हैं। लद्दाख के परिणाम में इस बार 42 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इस बार यहां का परिणाम 53.01 रहा है जिसमें 54.05 फीसदी छात्राएं और 51.68 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। लद्दाख से 2307 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 1223 सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं के परिणाम में लगातार दूसरी बार गिरावट

हालांकि, 12वीं में जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के परिणाम में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट दर्ज हुई है। 2023 के मुकाबले 0.63 फीसदी कम परिणाम रहा है। 2022 के मुकाबले 2023 का परिणाम 2.73 फीसदी कम रहा था। छात्र-छात्राओं के परिणाम में भी पिछले साल की तुलना में कमी आई है। 2023 में 5304 छात्रों में से 4972 यानी 93.74 फीसदी सफल रहे थे। जबकि 4039 छात्राओं में से 3911 यानी 96.83 फीसदी सफल रही थीं। 2024 में 92.76 फीसदी छात्र और 96.79 फीसदी छात्राएं ही सफल हो पाई हैं। लद्दाख के परिणाम में भी लगातार गिरवाट हो रही है।

12वीं के परिणाम का दो साल का ट्रेंड
साल जम्मू-कश्मीर लद्दाख
2022 97.81 96.76
2023 95.08 95.32

दसवीं : रीजन में जम्मू-कश्मीर 98.71 फीसदी के साथ अव्वल

सीबीएसई 10वीं कक्षा में चंडीगढ़ रीजन में जम्मू-कश्मीर अव्वल रहा है। जम्मू-कश्मीर का दसवीं का 98.71 फीसदी रहा है, जो 2023 से 0.27 फीसदी ज्यादा है। चंडीगढ़ रीजन में हिमाचल प्रदेश का 97.26 फीसदी, चंडीगढ़ का 86.80 फीसदी, पंजाब का 95.55 फीसदी और लद्दाख का 65.35 फीसदी परिणाम रहा है।

परिणाम के अनुसार 10वीं परीक्षा में जम्मू-कश्मीर से 12660 ने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 7177 छात्र और 5483 छात्राएं थीं। इसमें 12497 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है, जिसमें 5448 छात्राएं और 7094 छात्र हैं। जम्मू-कश्मीर का कुल पास प्रतिशत 98.71 फीसदी रहा है। इसमें 99.36 फीसदी छात्राएं और 98.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 12वीं की तरह 10वीं कक्षा के परिणाम में भी गिरावट आई है। लद्दाख का परिणाम इस बार 65.35 फीसदी रहा है। 2759 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 1277 छात्र और 1482 छात्राएं थीं। इनमें 1803 सफल रहे, जिसमें 826 छात्र (64.68) फीसदी और 977 छात्राएं (65.92) फीसदी सफल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed