फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: सीयूईटी से बाहर रखे 3 सहित प्रदेश के 24 कॉलेजों का परखा जाएगा कामकाज

विज्ञापन
education news
- 12 समितियां गठित, बुनियादी ढांचे, विद्यार्थियों को दिए जा रहे विषयों और नामांकन की करेंगी समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के 24 विभिन्न कॉलेजों में कामकाज की समीक्षा करेगा। कॉलेजों में संकाय की संख्या, खरीदी गई सामग्री, कर्मचारियों की सर्विस बुक और रिकॉर्ड, बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए 12 विभिन्न समितियां बनाई हैं। इन 24 कॉलेजों में तीन ऐसे कॉलेज है, जो उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी 63 कॉलेजों की सूची में शामिल हैं। जिनमें इस बार दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी की जगह 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

24 कॉलेजों में जीजीएम सांइस कॉलेज जम्मू, एमएएम कॉलेज जम्मू, एसपी कॉलेज श्रीनगर, महिला कॉलेज श्रीनगर, एएस कॉलेज श्रीनगर, राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) डोडा, महिला कॉलेज परेड, महिला कॉलेज गांधीनगर, एसपीएमआर कॉलेज जम्मू, जीडीसी कठुआ, जीडीसी आरएस पुरा, जीडीसी उधमपुर, महिला कॉलेज उधमपुर, जीडीसी अखनूर जैसे प्रमुख कॉलेज शामिल हैं। वहीं जीडीसी कुंजवानी, जीडीसी जिंदराह, जीडीसी नगरोटा, जीडीसी हैदरपोरा, जीडीसी ज्योड़ियां जैसे कॉलेज भी शामिल हैं, जिनकी स्थापना हाल के वर्षों में की गई है। इन कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। जांच समितियां इन कॉलेजों में वास्तविक नामांकन, कॉलेजों की इन टेक क्षमता और बच्चों को दिए जा रहे विषयों की जांच करेंगी। विभाग ने आने वाले दिनों में सभी कॉलेजों के कामकाज की समीक्षा करेगा, ताकि कॉलेजों को जवाबदेह बनाया जा सके। उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है। हालांकि कुछ समय से बंद थी, लेकिन फिर से इसे शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य कॉलेजाें में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed