{"_id":"65c94d70be8b67323e064a84","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1008-300793-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इन्वेंशन फैक्ट्री में चुनौतियों से निपटने के आविष्कार लेकर आएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इन्वेंशन फैक्ट्री में चुनौतियों से निपटने के आविष्कार लेकर आएंगे छात्र
विज्ञापन
जल्द होगा आईआईटी जम्मू में आयोजन, छह हफ्ते तक चलेगा कार्यक्रम
आईआईटी मुंबई, गाधीनगर के साथ मिलकर होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईटी जम्मू में कड़ी चुनौतियों की सरल खोज के लिए फिर से प्रतिभा का मंच सजेगा। यहां छात्र अपने आविष्कारों का प्रदर्शन करेंगे। आईआईटी जम्मू, आईआईटी मुंबई और गांधीनगर के साथ मिलकर इसका आयोजन करने जा रहे हैं। इन्वेंशन फैक्ट्री कार्यक्रम के लिए इसी महीने से आवेदन लेने शुरू कर दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में दस टीमें शिरकत करेंगी।
जानकारी के अनुसार, इन्वेंशन फैक्ट्री कार्यक्रम छह सप्ताह तक चलता है। जो छात्रों को विभिन्न चुनौतियों के लिए सरल समाधान विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान दस टीमों अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। प्रोटोटाइप बनाने और अपने आविष्कारों को निखारने में अपना दिल और दिमाग लगाने के लिए यह एक बड़ा मंच है। मूल रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थापित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच शुद्ध नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना, उन्हें रोजमर्रा की समस्याओं के अनूठे समाधान खोजने के लिए सशक्त बनाना है। इन्वेंशन फैक्ट्री कार्यक्रम न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करता है बल्कि युवा दिमाग की एक पीढ़ी का पोषण भी करता है, जो पेटेंट और प्रकाशनों में भारत के विकास में योगदान देगा। यह भारतीय छात्र समुदाय के भीतर असाधारण प्रतिभा और क्षमता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। जिससे छात्रों के बीच नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति बढ़ती है।