{"_id":"667b771c41209d1e32079832","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1006-388492-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक स्काउट्स एंड गाइड : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक स्काउट्स एंड गाइड : एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हमारे स्काउट्स और गाइड निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व के प्रतीक हैं। वे विविधता में एकता के मूल्य का एक जीवंत उदाहरण हैं और समाज व समावेशन के लिए लग्न के साथ काम कर रहे हैं। ये बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल सोनमर्ग में जम्मू-कश्मीर स्काउट्स एंड गाइड्स के यूटी-स्तरीय कार्यक्रम में कहीं।
युवा कैडेटों को संबोधित करते हुए एलजी ने सामुदायिक सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण के लिए सराहना की। कहा कि युवा परिवर्तन के उत्प्रेरक हैं। उन्होंने सभी स्काउट्स और गाइड्स को सपने देखने, नए लक्ष्य निर्धारित करने और लगातार उनका पीछा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि आप भविष्य के नेता और परिवर्तन-निर्माता हैं। आपकी ऊर्जा, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा को आगे बढाएंगी। उप राज्यपाल ने राज्य पुरस्कार विजेता भारत स्काउट्स एंड गाइड्स रोवर्स एंड रेंजर्स को भी सम्मानित किया। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आये स्काउट्स एंड गाइड्स ने भी शिविर में अपनी सीख और अनुभव साझा किए। इस मौक पर डीसी गांदरबल श्यामबीर, युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक सुभाष चंद्र, गुलशन आरा और अन्य मौजूद रहे।