फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: शिक्षक जेके अटेंडेंस एप पर पंजीकृत नहीं तो डीडीओ जारी नहीं करेगा वेतन

विज्ञापन
education news
- जहां इंटरनेट की समस्या, वहां शिक्षकों की उपस्थिति ग्राम शिक्षा समितियों से होगी प्रमाणित
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। शिक्षकों की हाजिरी को यकीनी बनने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विभाग ऐसे शिक्षकों का वेतन जारी नहीं करेगा जो जेके अटेंडेंस एप पर पंजीकृत नहीं हैं। साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या वाले दूरदराज के क्षेत्रों में तैनात शिक्षकाें की उपस्थिति ग्राम शिक्षा समितियों से प्रमाणित करने के बाद ही वेतन जारी होगा।




किश्तवाड़ जिले में 143 सरकारी स्कूलों के शिक्षक जेके अटेंडेंस एप पर पंजीकृत नहीं थे। इसके बाद विभाग ने स्कूलों के डीडीओ स्टाफ का वेतन रोक दिया और स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अब विभाग जेके अटेंडेंस पर पंजीकरण को यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें डीडीओ स्टाफ को दैनिक आधार पर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करने के लिए कहा गया है। इससे स्कूलों में ऐसे शिक्षकों की उपस्थिति पुख्ता होगी, जो या तो स्कूल से नदारद रहते हैं या फिर पूरा समय सेवाएं नहीं देते हैं। शिक्षकों के जेके अटेंडेंस एप पर पंजीकृत नहीं होने के सबसे ज्यादा मामले किश्तवाड़, डोडा, रामबन, पुंछ, राजोरी, रियासी और कठुआ जिले के दूरदराज क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। अधिकांश स्कूल प्रमुख क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की समस्या बताते हैं। ऐसे में अब इन क्षेत्रों के शिक्षकों की भी निगरानी बढ़ेगी, जब उनकी उपस्थिति ग्राम शिक्षा समितियों द्वारा प्रमाणित की जाएगी। स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू अशोक शर्मा ने बीते तीनों दिनों चिनाब वैली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किश्तवाड़ और डोडा जिले के स्कूलों में व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रमुखों और मुख्य शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed