फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: आईआईटी अब और सुविधाओं से लैस, मिलेगी बेहतर तकनीकी शिक्षा

विज्ञापन
education news
- पीएम मोदी ने कई सुविधाओं का किया लोकार्पण, आईआईएम में भी कई सुविधाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईटी जम्मू अब और बेहतर सुविधाओं से लैस हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आईआईटी में इंजीनियरिंग अकादमिक ब्लॉक, लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स, छात्रावास ब्लॉक, कार्यशाला, नवाचार भवन व भोजन कक्ष का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। एक वक्त था जब वह जम्मू में कह कर गए थे कि आईआईएम, आईआईटी जैसे संस्थान जम्मू में क्यों नहीं। अब ऐसा नहीं होगा। बता दें कि आईआईटी जम्मू को 400 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इसमें 11 विभागों, 200 से अधिक पाठ्यक्रमों, 7 बीटेक कार्यक्रमों, 11 पीएचडी कार्यक्रमों और 8 मास्टर्स कार्यक्रमों के माध्यम से संचालन हो रहा है।
-------
इंजीनियरिंग अकादमिक ब्लॉक : नवाचार का आठ मंजिला केंद्र, जिसमें 52 प्रयोगशालाएं और 104 फैकल्टी कार्यालय हैं।
लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स : यह शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करने वाली आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं 300 सीटों वाले सभागार क्षमता सहित तीन मंजिला भवन है। इससे कुल व्याख्यान कक्ष की क्षमता 2500 से अधिक छात्रों तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


कार्यशाला और नवाचार भवन : भवन में नवीन विचारों और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ-साथ मैकेनिकल और सिविल कार्यशाला है। आईआईटी जम्मू के पास वर्तमान में इस उद्देश्य के लिए 03 सेक्शन-8 कंपनियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास ब्लॉक : यह एक आठ मंजिला केंद्रीय वातानुकूलित भवन है, जिसमें छात्रों के आवास के लिए 662 सिंगल-सीटर कमरे हैं।

भोजन कक्ष : एक चार मंजिला डाइनिंग हॉल, जिसमें एक समय में लगभग 480 छात्र खाना खाते हैं, यह एक सामुदायिक स्थान के रूप में भी काम करता है।

--------------
आईआईएम की नई इमारत का शुभारंभ
प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईएम की इमारत का भी उद्घाटन किया। 500 करोड़ रुपये खर्च कर 200 एकड़ में आईआईएम तैयार किया गया है। परिसर छात्रों के समग्र विकास के लिए अनुकूल विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। इसमें स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक पुस्तकालय नालंदा सहित अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed