{"_id":"6542c1ce1cb653592405f298","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1006-235509-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय विवि में सामुदायिक रेडियो नैनो सेटेलाइट लांच करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय विवि में सामुदायिक रेडियो नैनो सेटेलाइट लांच करने की तैयारी
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय की आठवीं कोर्ट बैठक में मौजूद चांसलर एवं अन्य: स्रोत केंद्रीय विश्वविद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं कोर्ट बैठक में दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय की आठवीं कोर्ट बैठक बुधवार को चांसलर राजदूत जी पार्थसारथी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोर्ट की 7वीं बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसरण पर चर्चा की गई। वहीं वीसी प्रो. संजीव जैन ने जानकारी कि सेक्शन आठ कंपनी सीयूजे साइट काउंसिल का गठन किया जा रहा है। इससे अनुसंधान, विकास और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो समग्र रूप से समाज के लिए उपयोगी प्रासंगिक नवाचारों को विकसित करेगा। यह भी बताया कि भविष्य में सामुदायिक रेडियो, नैनो सैटेलाइट लांच करना, एनएएसी मान्यता और अन्य अंतरराष्ट्रीय मान्यता निकायों की ओर बढ़ने का लक्ष्य है।
रजिस्ट्रार प्रो. यशवंत सिंह ने कोर्ट के एजेंडा को उठाते हुए विश्वविद्यालय परिप्रेक्ष्य योजना पर जोर दिया। इसमें निर्माण गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई है। जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय भवन के निर्माण के लिए एचईएफए परियोजना के तहत दो छात्रावास (1 लड़के और 1 लड़कियां, प्रत्येक में 500 छात्र), एक शैक्षणिक ब्लाॅक, एक प्रयोगशाला और पुस्तकालय सह प्रशासनिक ब्लाॅक बनाया गया है। इस पर कुल 123 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। चांसलर राजदूत जी पार्थसारथी ने विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे, निर्माण और शैक्षणिक विकास पर संतोष व्यक्त किया।