फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में जम्मू विवि की रैंकिंग सुधरी

विज्ञापन
education news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एनआईआरएफ रंैकिंग में जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में दो पायदान के सुधार के साथ 21वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल उसकी रैंकिंग 23 थी। इस श्रेणी में कश्मीर विश्वविद्यालय को आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विश्वविद्यालय श्रेणी में कश्मीर विश्वविद्यालय लंबी छलांग लगाकर जहां 45वें से 34वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं जम्मू विश्वविद्यालय पिछले साल से एक पायदान नीचे खिसका है। उसे 21वीं रैंकिंग हासिल हुई है।
विज्ञापन

इस श्रेणी में स्कॉस्ट कश्मीर 75वें स्थान पर रहा। वीरवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से घोषित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में जम्मू विश्वविद्यालय ने ओवरऑल श्रेणी में अपना 87वां स्थान बरकरार रखा। इस श्रेणी में कश्मीर विश्वविद्यालय को 59वां स्थान हासिल हुआ। स्कॉस्ट कश्मीर को इस श्रेणी में 94वां स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में स्कॉस्ट कश्मीर 36वें स्थान पर रहा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू विश्वविद्यालय के राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आईआईटी और आईआईएम के भी टॉप-100 में शुमार होने पर खुशी जताई।
इन मानदंडाें पर होता है मूल्यांकन
एनआईआरएफ रंैकिंग कई मानदंडों पर आधारित होता है। इनमें टीचिंग, रिसर्च, प्रोफेशनल प्रैक्टिस, व्यावसायिक अभ्यास, ग्रेजुएशन के नतीजे, आउटरीच आदि शामिल होता है।
आने वाले वर्ष में बेहतर रैकिंग को प्रतिबद्ध
एनआईआरएफ रैंकिंग पर जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि जम्मू विश्वविद्यालय आने वाले वर्ष में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईआईटी 56वें और आईआईएम 35वें स्थान पर
एनआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग संस्थानों की कैटेगरी में आईआईटी को 56वां स्थान प्राप्त हुआ है, वहीं प्रबंधन यानी मैनेजमेंट श्रेणी में आईआईएम को 35वीं रैंक हासिल हुई है। आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने इस पर संतोष जताया। आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed