{"_id":"690a6e24b6d14210150bdd5b","slug":"education-news-jammu-news-c-10-agr1006-755048-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एनआरआई कोटा की काउंसलिंग छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एनआरआई कोटा की काउंसलिंग छह को
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस टेस्ट एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए एनआरआई कोटा सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग छह नवंबर को आयोजित करने जा रहा है। काउंसलिंग सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगी।
इस काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपस्थिति और पंजीकरण के लिए उपरोक्त तिथि को सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे के बीच जेकेबोपी कार्यालय, जम्मू अथवा श्रीनगर में रिपोर्ट करें। सभी उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। साथ ही, प्रत्येक भाग लेने वाले उम्मीदवार को 100 रुपये का काउंसलिंग शुल्क भी जमा करना होगा।
काउंसलिंग के दौरान भरी जाने वाली सीटों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।