फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

Jammu News: छात्रों को डिजी लॉकर में रखनी होगी अंक तालिका व दस्तावेज

विज्ञापन
education
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को अपनी अंक तालिका के साथ अन्य दस्तावेजों को डिजी लॉकर में रखना होगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस प्रक्रिया से प्रशासन भी विद्यार्थियों के सारे रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकेगा। डिग्री व डिप्लोमा संबधित कोई भी जानकारी गोपनीय नहीं रहेगी। किसी भी सत्यापन में आसानी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया को जम्मू विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की ओर से आगे बढ़ाया गया है। निदेशालय ने 15 जनवरी से छात्रों को अपना रिकॉर्ड ऑनलाइन करवाने का निर्देश दिया है। निदेशक की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड और डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे शैक्षणिक सत्र 2021-22 के विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवाएं। नोडल अधिकारी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि बैंक खाते की तर्ज पर इसे छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया है, ताकि जो छात्र निदेशालय से डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करें, उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड रहे। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड के ऑनलाइन होने से पता चलेगा कि किन छात्रों ने कहां से डिग्री प्राप्त की है। सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पहली बार निर्णय लिया है। छात्र डिजिलॉकर एप पर जाकर www.abc.gov. पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। इसके बाद अपनी आईडी को distanceedeucationju@gmail.com पर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed