फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

चार कमरों में चल रहा कोटी का मिडिल स्कूल

विज्ञापन
education
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के सभागार में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर बिलावर कस्बे के दुकानदारों ने अधिकारी को अवगत कराया कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पास यात्रियों की सुविधा के लिए बिल्केश्वर मंदिर कमेटी की ओर से यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसेे पुरातत्व विभाग की ओर से बंद करवा दिया गया है। लोगों ने मांग किया कि यात्री शेड का निर्माण कराने दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा कोटी गांव से पहुंचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं और स्कूल की पुरानी इमारत के तीन कमरे जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि स्कूल में केवल चार कमरे हैं। जो विद्यार्थियों के बैठने के लिए नाकाफी हैं। नतीजतन विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे बैठकर कक्षाएं लगानी पड़तीं हैं। लोगों ने पुरानी इमारत की मरम्मत की मांग करने के साथ नई इमारत का निर्माण करने की मांग की। भड्डू पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने अवगत कराया कि उनके गांव के कई हजारों लोगों को पिछले 4 दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले ही गांव में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। जिसे दुरुस्त किया जाए। मुनी पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र ने बताया कि उनकी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मांगर गांव से पहुंची महिलाओं ने अधिकारी को बताया कि गांव में कई महीनों से पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को एडीसी ने निर्देश दिए और लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का निदान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed