फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu news

स्कूल भेजे जाएंगे लंबे समय से सीईओ कार्यालयों में तैनात शिक्षक

विज्ञापन
education,jammu news
जम्मू। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग नई नीति पर काम कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी व जोनल शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में लंबे समय से बाबू का काम कर रहे शिक्षकों को स्कूलों में तैनात किया जाएगा। जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में बड़ी संख्या में वर्षों से शिक्षक सीईओ और जेडईओ कार्यालयों में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने किश्तवाड़ में जिला और जोनल शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात शिक्षकों को तत्काल ट्रांसफर कर उन्हें स्कूलों में तैनात करने के आदेश दिए हैं। जम्मू संभाग में शिक्षा निदेशालय के साथ 96 जोनल और दस सीईओ और डाइट कार्यालय हैं। हर कार्यालय में औसतान 5 से 7 शिक्षक तैनात हैं। यह शिक्षक कार्यालय में क्लेरिकल स्टाफ का काम रहे हैं। कार्यालय में क्लेरिकल स्टाफ की कमी के चलते शिक्षकों को यहां तैनात किया गया था। जम्मू जिलों में जोनल और सीईओ कार्यालय में 150 से अधिक शिक्षक बाबू का काम रहे हैं। शिक्षकों के कार्यालयों में तैनात रहने से स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। यह शिक्षक 5 से 10 वर्षों से कार्यालयों में क्लेरिकल स्टाफ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
जहां-जहां शिक्षकों की जरूरत है, वहां पर तैनात किए जा रहे हैं। सीईओ और जोनल शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाएगा।
-रवि शंकर शर्मा, निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed