{"_id":"6a36ffeb30fa5237be0a1d71","slug":"education-jammu-news-c-10-jmu1050-942823-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कॉलेज दाखिले के दूसरे राउंड में राहत \nदस्तावेज की जांच अब 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कॉलेज दाखिले के दूसरे राउंड में राहत दस्तावेज की जांच अब 22 तक
विज्ञापन
- कल दोपहर दो बजे तक जमा करानी होगी फीस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले के दूसरे राउंड में शामिल छात्रों को दस्तावेज की जांच के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने इसकी समय सीमा रविवार की जगह सोमवार शाम चार बजे तक कर दी है। हालांकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है और छात्रों को रविवार दोपहर दो बजे तक ही फीस जमा करनी होगी।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फैसला नीट-यूजी परीक्षा और 22 जून को कश्मीर संभाग में सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए लिया गया है। विभाग ने साफ किया है कि दूसरे राउंड के दाखिलों से जुड़ी बाकी सभी शर्तें और कार्यक्रम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।