{"_id":"62100d7e3e0a7b6db909f583","slug":"education-jammu-kashmir-city-reporter-news-jmu2541223193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि में गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि में गेस्ट फैकल्टी के साक्षात्कार 21 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में गेस्ट फैकल्टी (अतिथि प्रवक्ता) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके लिए 21 फरवरी से विवि के समिति कक्ष में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। विश्वविद्यालय के आठ विभागों में पद भरे जा रहे हैं। लोक नीति एवं लोक प्रशासन विभाग में पद के लिए साक्षात्कार 21 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन विभाग के पद पर इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थी दोपहर साढे़ 12 बजे बुलाए गए हैं। 22 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे समाज कार्य विभाग में गेस्ट फैकल्टी पद भरने के लिए साक्षात्कार होगा।
इसके अलावा विवि के जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग के लिए सुबह साढ़े दस बजे, मानव विकास प्रबंधन के लिए दोपहर तीन बजे, विपणन और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन विभाग में पद भरने के लिए इंटरव्यू 23 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे शुरू होंगे। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग के पद के लिए 24 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे और अर्थशास्त्र विभाग के लिए दोपहर ढाई बजे अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए विवि में बुलाया गया है।
-----
एक घंटा पहले मूल दस्तावेजों के साथ
विवि के कमेटी रूम में पहुंचे अभ्यर्थी
केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रवि कुमार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि साक्षात्कार शुरू होने से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों को साथ लेकर विवि परिसर के कमेटी रूम में पहुंचना होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को वित्त अधिकारी केंद्रीय विवि जम्मू के नाम पर 500 रुपये का ड्राफ्ट कटवाने के निर्देश दिए गए हैं। आरक्षण वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।