फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

क्लस्टर विवि में प्लेसमेंट ड्राइव नवंबर में

विज्ञापन
education
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के डीन प्लेसमेंट सेल की ओर से नवंबर के पहले सप्ताह में प्लसमेंट ड्राइव चलाई जाएगी। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से करीब 25 कंपनियों को बुलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधीन सभी कॉलेजों के छात्रों को प्लसमेंट में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खाली पदों के अनुसार कंपनियां योग्य छात्रों का चयन करेंगी।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल ने अक्तूबर के अंत में ही जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू में प्लेसमेंट मेला आयोजित करने का विचार किया था, लेकिन परीक्षाएं और त्योहारी छुट्टियां होने की वजह से नवंबर के पहले सप्ताह में प्लेसमेंट करवाने का फैसला लिया गया। आने वाले दिनों में प्लेसमेंट सेल की ओर से बैठक की जाएगी। उसमें तय किया जाएगा कि किन-किन कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए बुलाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट में भाग लेने वाले छात्रों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को निजी क्षेत्र में नौकरी हासिल करने के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न संकाय के छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञान, कॉमर्स, आर्ट्स और जियॉलोजी के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सीवी तैयार करने, साक्षात्कार व तमाम औपचारिकताओं के बारे में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। ताकि प्लेसमेंट में भाग लेने में छात्रों को कोई दिक्कत न हो।

छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि प्रत्येक संकाय के छात्रों को नौकरी मिले और वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। इसी दृष्टि से कंपनियोें के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। आने वाले समय में अधिक संपर्क बढ़ाए जाएगा। प्लेसमेंट सेल छात्र हित के लिए लगातार काम कर रहा है। इससे पहले भी कला केंद्र में लगाए गए रोजगार मेले में कई छात्रों का चयन हुआ है।
- प्रोफेसर दलजीत सिंह डीन प्लेसमेंट क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed