{"_id":"6019bdce8ebc3e34b97f0222","slug":"education-jammu-city-news-jmu228268886","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं शुरू, समूह में पाठ्यक्रम पूरा करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं शुरू, समूह में पाठ्यक्रम पूरा करने की कवायद
विज्ञापन
गांधी नगर कॉलेज में समूह बनाकर पढ़ाई करतीं छात्राएं।
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। 11 माह के लंबे अंतराल के बाद समर जोन के सभी सात जिलों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी सोमवार से शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुल गए हैं। विद्यार्थी समूह में बैठकर पाठ्यक्रम को पूरा करने में जुट गए हैं। हालांकि छात्रों की संख्या काफी कम है, लेकिन ऑफलाइल कक्षाएं शुरू हो गई है। प्रो. नियमित रूप से कक्षाएं ले रहे हैं, ताकि समय पर छात्रों के सिलेबस को पूरा किया जाए। शहर में जम्मू यूनिवर्सिटी, कलस्टर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नियमित रूप से पढ़ाई शुरू हो गई है।
बुधवार को इन शिक्षण संस्थानों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कक्षाएं लगाई गईं। गर्वनमेंट वूमेन कॉलेज गांधीनगर में प्रो. डॉ बीरू अबरोल ने कहा कि अभी छात्रों की संख्या काफी कम है। ऑफलाइल कक्षाएं शुरू कर दी है। एक-दो दिनों में छात्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कई विद्यार्थी अभी जम्मू से बाहर अपने गांव-घरों में हैं। हालांकि रौनक दिख रही, छात्र ग्रुपों में परिसर या लाइब्रेरी में पढ़ाई करते दिख रहे हैं।
मेरे अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई चल रही है। अभी कक्षाएं ऑनलाइन ही चल रही हैं, लेकिन इंटरनल परीक्षा के लिए कॉलेज आई हूं। लंबे समय बाद कॉलेज आकर अच्छा लगा रहा है। पूरे वर्ष ऑनलाइन पढ़ाई की है, बचा सिलेबस अब ऑफलाइन पढ़ेंगे। कोरोना महामारी से पढ़ाई बाधित हुई है, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं से काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
- दमनप्रीत कौर, छात्रा बीए, वूमेन कॉलेज गांधीनगर
--
कॉलेज में पहला वर्ष है, लंबे समय से कॉलेज खुलने का इंतजार कर रही थी। अब कॉलेज खुले हैं तो काफी अच्छा लग रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कुछ सिलेबस कवर कर लिया है, अब नियमित रूप से कॉलेज खुलने से पढ़ाई भी नियमित होगी।
- निहारिका, बीए प्रथम वर्ष छात्रा, वूमेन कॉलेज गांधीनगर
--
कॉलेज में मेरा पहला वर्ष है। कॉलेज खुलने से काफी खुश हूं। हमने दाखिला तो काफी पहले लिया था, लेकिन कोरोना के कारण कॉलेज बंद हो गए। अब कॉलेज खुलने से ऑफलाइल कक्षाएं भी लगेंगी और दोस्तों के साथ पढ़ाई करने का मजा आएगा।
- सारिका, बीए प्रथम वर्ष छात्रा, वूमेन कॉलेज गांधीनगर