फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bawleen Kaur, who won medals thrice in Khelo India, scored 96 percent in cbse 12th class

जम्मू-कश्मीरः खेल के मैदान के बाद परीक्षा परिणाम में बवलीर कौर ने लहराया सफलता का परचम

Wed, 15 Jul 2020 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bawleen Kaur, who won medals thrice in Khelo India, scored 96 percent in cbse 12th class
जिम्नास्टिक बवलीन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

खेल का मैदान हो या बोर्ड परीक्षा की चुनौतियां प्रदेश की बेटियां हर स्थान पर अपनी मेहनत और लगन के बल पर परचम फहरा रही हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया। परिणाम में प्रदेश की राष्ट्र स्तरीय जिमनास्ट और खेलो इंडिया में लगातार तीन बार पदक जीतने वाली बवलीन कौर ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पर्यटकों के लिए कल से खुलेंगे जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के साथ राष्ट्रीय जिम्नास्टिक जगत में बवलीन कौर बड़ा नाम हैं। छोड़ी सी आयु में बवलीन ने जिम्नास्टिक में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बवलीन कला संकाय में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं हैं। बवलीन प्रदेश की एक मात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार खेलो इंडिया 2018, 2019 और 2020 में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आने के बाद हर विषय को पूरा समय दिया
बवलीन अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों में सक्रिय रहने के साथ पढ़ाई पर भी बराबर ध्यान देना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए कई सप्ताह पढ़ाई से दूर रहना पड़ता था। हालांकि प्रतियोगिता से वापस लौटने के बाद पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित होता था। इसके साथ ही हर विषय को बराबर समय और तवज्जो देकर सफलता प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed