{"_id":"5e876b088ebc3e72b2598006","slug":"education-jammu-city-news-jmu207258343","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी जम्मू ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी जम्मू ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन के बीच विद्यार्थिर्यों की पढ़ाई का कोई नुकसान न हो, इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जम्मू ने एक अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन टीचिंग एवं लर्निंग के लिए आईआईटी जम्मू की लाइब्रेरी विद्यार्थियों को निंबस प्लेटफार्म पर रिमोट एक्सेस की सुविधा भी प्रदान कर रही है।
संस्थान के शिक्षक विद्यार्थियों को ईमेल से लेक्चर भेज रहे हैं। वहीं कुछ शिक्षक वीडियो लेक्चर के जरिए भी पाठ्यक्रम पूरा करने में मदद कर रहे हैं। इसके चलते छुट्टी में भी इंजीनियरिंग के छात्र घर बैठकर आराम से पढ़ाई पूरी कर पा रहे हैं।
आईआईटी की लेक्चरर इशिता महाजन ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू में 2जी इंटरनेट के कारण प्राध्यापकों को ऑनलाइन लेक्चर देने में थोड़ी परेशानी होती है लेकिन आईआईटी जम्मू एडमिन पूरी कोशिश कर रहा है कि ऑनलाइन कक्षाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें। इसके लिए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और इंस्टीट्यूट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को रिमोट एक्सेस की सुविधा भी
आईआईटी जम्मू के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में संस्थान के संकाय सदस्यों को उनके ऑनलाइन टीचिंग एवं लर्निंग के लिए लाइब्रेरी उनको निंबस प्लेटफार्म पर रिमोट एक्सेस की सुविधा प्रदान कर रही है। संस्थान के समस्त संकाय सदस्य, शोध छात्र, बीटेक एवं एमटेक के छात्र अपने घर बैठे समस्त सब्सक्राइब रिसोर्सेज को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पासवर्ड प्रदान कर कर दिया गया है तथा वह अपने इंस्टीट्यूट के ईमेल आईडी से इनको एक्सेस कर सकते हैं।
लाइब्रेरी द्वारा सब्सक्राइब किए गए प्रमुख प्रकाशकों जैसे आईईईई ऑनलाइन, एल्सेवियर, स्प्रिंगर नेचर, डिजिटल लाइब्रेरी, एएसएमई, सेज इत्यादि के ई-जर्नल्स, ई- बुक्स को घर बैठे एक्सेस एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ-साथ साउथ एशियन आर्काइव्स ऑफ ई बुक्स और नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के ई बुक्स को भी रिमोटली एक्सेस किया जा सकता है। किस तरह से इसका उपयोग किया जाए इसके लिए भी लाइब्रेरी समय-समय पर ई मेल भेजकर पाठकों को सूचित करती रहती है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों में मई महीने में होने वाली फाइनल परीक्षा को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मई महीने में होने वाली फाइनल परीक्षा स्थगित हो सकती है। इसके लिए संस्थान नई तिथि जारी करेगा।