{"_id":"6456b627e876351cba02b996","slug":"education-headmasters-posts-vacants-akhnoor-news-c-10-1-109981-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षा जोन खौड़ के आठ हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं, जेडईओ का पद भी रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षा जोन खौड़ के आठ हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं, जेडईओ का पद भी रिक्त
Sun, 07 May 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 07 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते खौड़ में बच्चों का भविष्य अंधकारमय बनता जा रहा है। एक तरफ सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं, खौड़ शिक्षा जोन के आठ हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य ही नहीं हैं। वहीं, जेडईओ खौड़ का पद भी रिक्त है।
शिक्षा जोन खौड़ के आठ हाई स्कूल बिना मुखिया के चल रहे हैं। जेडईओ खौड़ का पद 31 मार्च खाली पड़ा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है। खौड़ शिक्षा जोन में 12 हाई स्कूल हैं, जिनमें से आठ स्कूल कई सालों से बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं। इससे अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सताने लगी है। अभिभावक विजय कुमार, शारदा देवी और नीलम देवी ने बताया कि जिस स्कूल में हेडमास्टर ही नहीं है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। हाई स्कूल नारायणा, हाई स्कूल पलांवाला, हाई स्कूल चकमलाल और हाई स्कूल खूई मिलन में ही मुख्य अध्यापक हैं। अभिभावकों ने कहा कि इन रिक्त पदों को जल्द नहीं भरा गया तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
ये स्कूल चल रहे बिना प्रधानाचार्य के
हाई स्कूल खौड़, हाई स्कूल दत्याल, हाई स्कूल हमीरपुर सिदड़, हाई स्कूल घिगडेयाल, हाई स्कूल बुदवाल, हाई स्कूल कलाह, हाई स्कूल जोगवां और हाई स्कूल कोटमैरा में प्रधानाचार्य नहीं है।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले हफ्ते मिला था। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी लिखित में भेजा है। जल्द ही सभी स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
- अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम, खौड़