फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

शहीद के नाम पर स्कूल, क्षेत्र में खुशी का माहौल

विज्ञापन
education
ज्यौड़ियां। खौड़ हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल से जाना जाएगा। बता दें कि स्कूल का नाम प्रशासनिक परिषद की मंजूरी के बाद बदला गया है। इसका सामान्य परिषद विभाग के आयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने आदेश दिया है। इस फैसले को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ऐसे तो क्षेत्र का हर कोई व्यक्ति खुश है, लेकिन सबसे अधिक खुशी शहीद के परिजनों में है। उनके चेहरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि शहीद को आज सच्ची श्रद्धांजलि मिली है। खौड़ की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में 21 मई 1964 को स्वर्गीय कौशल्या देवी और रसाल सिंह भाऊ के घर में जन्मे डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह भाऊ के नाम से अब हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम जाना जाएगा। गुलबदन सिंह भाऊ 12 मई 1998 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत जम्मू-कश्मीर पुलिस बल द्वारा डीएसपी मेडल तथा प्रेसीडेंट मेडल से समानित किया गया। पुलिस के मुताबिक कश्मीर में आतंकवादी सभी संगठन गुलबदन सिंह भाऊ के नाम से कांपते थे। कई आतंकवादियों ने वर्ष 1997-1998 में गुलबदन सिंह भाऊ के डर से हथियार डाल दिए थे। आज खौड़ के उस सपूत के नाम पर हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम रखा गया है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक परिषद के इस फैसले का स्वागत किया है। शहीद गुलबदन सिंह के भाई बीडीसी अध्यक्ष ब्लाक खौड़ बलबीर सिंह भाऊ और थाना प्रभारी खौड़ बलविंदर सिंह तथा शहीद के भतीजे सरपंच पंचायत कलीठ रजेंदर सिंह भाऊ ने बताया कि हमें आज बहुत ही खुशी हुई है। ऐसे फैसलों से शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलती है। आने वाली पीढ़ी को भी जानकारी रहती है।
विज्ञापन

मेजर अरविंद के नाम स्कूल रखने पर सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज का नाम मेजर अरविंद के नाम पर रखे जाने पर कई सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्र के लोगों ने इसे सराहा। लायंस क्लब के पूर्व प्रधान मदन लाल खन्ना ने कहा कि सरकार की तरफ से स्कूल व कॉलजों के नाम शहीदों के नाम पर रखने का बेेहतर फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की खातिर प्राण देने वालों का बलिदान याद रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद बजाला होनहार युवक था। बचपन से ही देश की सेवा करने का सपना था। ट्रेड यूनियन नेता कामरेड मनदेव सिंह ने कहा कि मेजर अरविंद ने अपने साथ आरएस पुरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके लिए हमें उन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शहीदों के नाम पर स्कूल व कॉलेज रखने पर युवाओं को प्ररेणा मिलेगी।
भाजपा मंडल महासचिव विक्रम संधू ने कहा कि आज अगर हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो इसके लिए हम सरहद पर प्रहरी वन सेना के जवान व अधिकारियों के चलते हैं। सीमा पर मुस्तैदी के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेजर अरविंद को बजाला सम्मान देने पर युवा वर्ग के लोगों उनके जीवन के बारे में जानकारी मिलने पर देश भक्ति का उत्थान होगा।
कॉलेज व स्कूलों के नाम शहीदों के नाम करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सरकार ने सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों के नामों पर रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिले की 101 पंचायत के प्रतिनिधियों से उनकी पंचायत में शहीदों की सूची मांगी थी। अब सरकारी स्कूलों को शहीदों के नाम पर जाना जाएगा।

यही नहीं सरकारी डिग्री कॉलेज का नाम भी बदला गया है। जिला प्रशासन के आदेश अनुसार सांबा के सरकारी डिग्री कॉलेज का नाम पंडित प्रेमनाथ डोगरा रखा गया है। जिले के संगवाली गांव के मिडिल स्कूल का नाम शहीद लेफ्टिनेंट सुशील खजूरिया, लड़कियों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम कैप्टन ध्रुव सिंह, सरकारी मिडिल स्कूल कैली मंडी का नाम हवलदार रघुवीर सिंह, सारवा के सरकारी मिडिल स्कूल का नाम रजनीश कुमार, पलोटा के सरकारी मिडिल स्कूल का नाम गुरदीप सिंह के नाम, चक सलारिया के सरकारी मिडिल स्कूल का नाम सुबेदार लाल सिंह के नाम पर रखे जाने के जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed