{"_id":"05c16151424f3fd3dc8b688b80b5b84a","slug":"edu-minister-mets-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी शिक्षकों को आश्वासन देने पहुंचे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी शिक्षकों को आश्वासन देने पहुंचे मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Apr 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर चल रही अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रही। शिक्षकों ने सुबह से लेकर शाम तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर के समय सोशल कल्याण मंत्री बाली भगत शिक्षकों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
बाली भगत से आश्वासन मिलने के बावजूद भूख हड़ताल को खत्म नहीं किया गया। टेंपरेरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बलविंद्र सिंह पवार ने बताया कि दोपहर के समय समाज कल्याण मंत्री बाली भगत उनके पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री के साथ मिल कर परेशानी को दूर करने का हरसंभव प्रयास चल रहा है। बलविंद्र सिंह पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने मांग को लेकर अभी तक गंभीरता से कोई कदम नहीं उठाए हैं। राज्य सरकार ही बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने लगी है।
विज्ञापन