फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ED summons former Jammu and Kashmir chief minister Mehbooba Mufti in money laundering case 

मनी लॉन्ड्रिंग केस: फारूक के बाद अब महबूबा मुफ्ती पर ईडी ने कसा शिकंजा, 15 को किया तलब

Fri, 05 Mar 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू 
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
ED summons former Jammu and Kashmir chief minister Mehbooba Mufti in money laundering case 
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बाद पीडीपी प्रमुख व जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महबूबा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होने का समन जारी किया है। 60 वर्षीय पीडीपी नेता को करीब एक साल से अधिक हिरासत में रखने के बाद पिछले साल रिहा किया गया था।
विज्ञापन


महबूबा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महबूबा को मनी लॉन्ड्रिंग के किस मामले में तलब किया गया है। इस बीच पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष व नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने महबूबा को ईडी की ओर से तलब किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध जम्मू-कश्मीर के माहौल को सुधारने में मददगार नहीं हो सकता है। केंद्र को इस प्रकार के प्रतिशोध की कार्रवाई को तत्काल बंद करना चाहिए और राजनीतिक प्रक्रिया को सुचारु चलने के लिए अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन


महबूबा के करीबी युवा विंग के अध्यक्ष को एनआईए ने किया था गिरफ्तार
पिछले दिनों एनआईए ने महबूबा के करीबी पीडीपी युवा विंग के अध्यक्ष वहीद पारा को आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को महबूबा के दक्षिणी कश्मीर से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान पैसे देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि इसी मामले में उन्हें समन किया गया होगा। पारा ने जेल में रहते हुए ही डीडीसी सदस्य का चुनाव जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed