फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ED's action on Hizbul's operational commander Aamir Khan and his brother in law in Terror funding

हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर आमिर खान पर ईडी की कार्रवाई, पीओके में बैठकर चला रहा आतंक का नेटवर्क

Mon, 18 Nov 2019 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
ED's action on Hizbul's operational commander Aamir Khan and his brother in law in Terror funding
Terror Funding

आतंकी आर्थिक मदद मामले में घाटी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर समेत दो के सेब के बगीचे को अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुई है।

विज्ञापन

 
पीओके में रहकर आतंकी गतिविधियां संचालित करने वाले आपरेशनल कमांडर आमिर खान और रिश्ते में उसके साले जफरुल्लाह खान का पहलगाम के लीवर इलाके में सेब का बगीचा है। ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को पहुंचकर आमिर के नौ कनाल तथा जफरुल्लाह के तीन कनाल जमीन पर स्थित सेब के बगीचे को अटैच करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों कई साल पहले पीओके चले गए थे। वहीं से वे आतंकी नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इनके खिलाफ एनआईए ने 2014 में टेरर फंडिंग का मामला दर्ज किया था। इससे पहले ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। अब जाकर इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। ईडी की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed