फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eather in jammu kashmir

मौसम साफ होने से तापमान में सुधार

विज्ञापन
eather in jammu kashmir
जम्मू। प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में सुधार हुआ है। अधिकतर जिलों में सोमवार को धूप खिली रही। हालांकि कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। यहां दिन और रात के पारे में कटौती हुई है। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां दिन का तापमान भी शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिलने से बाजारों में रौनक रही। धूप लेने के लिए अधिकतर छतों पर शहरवासी मौजूद रहे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 19.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 10.2, बटोत में 11.9, कटड़ा में 18.2 और भद्रवाह में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में भी मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में पाइपों में जल जमा हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। बर्फीली हवाएं शरीर को चीरने का काम कर रही हैं। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेह में भी ठंड से जनजीवन प्रभावित है। यहां दिन का तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम साफ रहने से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुचारु रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 18.0
लेह माइनस 13.2
गुलमर्ग माइनस 11.5
पहलगाम माइनस 11.9
कोकरनाग माइनस 8.4
श्रीनगर माइनस 5.2
भद्रवाह माइनस 2.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed