{"_id":"5d8c6f608ebc3e93ba1b1f8c","slug":"earthquake-with-a-magnitude-of-4-8-hit-pakistan-india-border-region-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर को फिर से हिलाया, सहम उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर को फिर से हिलाया, सहम उठे लोग
Thu, 26 Sep 2019 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान-भारत सीमा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12:31 बजे भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर के लोग सहम उठे। भूकंप की तीव्रता 4.8 रही। इससे पहले मंगलवार की शाम देश के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किया गया था। इन झटकों के बीच जिला रियासी के खोरी संगड़, रनसू क्षेत्र में एक निर्माण स्थल पर मौजूद महिला शंभु देवी (48) के सिर पर पत्थर आ गिरा, इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार की शाम 4.32 मिनट पर 6.2 की तीव्रता से आए भूकंप का केंद्र रावलपिंडी, जम्मू-कश्मीर बॉर्डर था। यह जमीन के 40 किलोमीटर नीचे था। जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर घाटी में भी भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बनी रही।
विज्ञापन