{"_id":"5efb89048ebc3e430b255e5d","slug":"earthquake-tremors-again-late-in-the-morning-jammu-city-news-jmu2132941115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह के बाद देर रात फिर लगे भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह के बाद देर रात फिर लगे भूकंप के झटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह और देर रात एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह किश्तवाड़ में दस किलोमीटर नीचे और रात में कटड़ा से 103 पूर्व दिशा में पांच किलोमीटर नीचे इसका केंद्र रहा।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक किश्तवाड़ में सुबह 8:56 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप के झटके किश्तवाड़, रामबन, कठुआ और उधमपुर जिले में महसूस किए गए। इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं देर रात 11:32 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। जम्मू-कश्मीर में 17 दिनों में सात बार भूकंप आ चुके हैं। 27 जून को 4.4 तीव्रता, 18 जून को 2.1 तीव्रता, 16 जून को 5.8 व 3.9 तीव्रता और 14 जून को 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
ब्यूरो/संवाद