{"_id":"5ee8ae258ebc3e4312049ef7","slug":"earthquake-today-in-jammu-kashmir-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों से सहम उठे लोग, कटड़ा से 80 किलोमीटर दूर था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में दूसरी बार भूकंप के झटकों से सहम उठे लोग, कटड़ा से 80 किलोमीटर दूर था केंद्र
Tue, 16 Jun 2020 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की धरती एक बार फिर भूकंप से हिल उठी। दिन में दूसरी बार भूकंप आने से लोग सहम गए। बीते तीन दिन में भूकंप की ये चौथी घटना है। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
दोपहर दो बजकर दस मिनट पर कटड़ा से 85 किलोमीटर दूर पूर्व में इसका केंद्र रहा। भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इससे पहले सुबह 7 बजे भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 5.8 थी। इसका केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के डोडा जिले में भूकंप का केंद्र बिंदु गंदोह के भलेसा में पांच किलोमीटर की गहराई पर था। रिक्टर पैमाना कम होने की वजह से इसे ज्यादा महसूस नहीं किया गया। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका तड़के 4:01 बजे आया। इसकी तीव्रता 3.4 रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
इसके बाद 4:07 बजे 3.2, 4:36 बजे 3.0 और सुबह 6:31 बजे 3.9 की तीव्रता से भूकंप रिकॉर्ड किया गया। वहीं, घाटी में सुबह 4:36 बजे भूकंप के झटके लगे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 थी। जमीन के पांच किलोमीटर अंदर इसका केंद्र बताया जा रहा है।