{"_id":"63f3a88b80cd77f26a058259","slug":"earthquake-many-parts-of-jammu-kashmir-magnitude-3-2-richter-scale-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता
Mon, 20 Feb 2023 10:36 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस तीव्रता 3.4 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पूर्वी कटरा से 86 किलोमीटर दूरी पर आया था। सोमवार देर शाम 10 बजकर 7 मिनट पर आए भूकंप के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
इससे पहले 17 फरवरी की सुबह भी इसी इलाके में हल्के झटके आए थे। करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ। सोमवार शाम को कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
प्रदेश में जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, श्रीनगर आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। इन इलाकों में नियमित रूप से झटके महसूस किए जाते रहे हैं। प्रदेश कई बार भूकंप के बड़े झटके भी झेल चुका है।
विज्ञापन