{"_id":"6508ab3caf5224864905f9f7","slug":"e-rikshaw-transporter-dc-jammu-news-c-10-jmu1037-205284-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ई-रिक्शा के मनमाने परिचालन पर रोक लगाने के लिए डीसी से मिले ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ई-रिक्शा के मनमाने परिचालन पर रोक लगाने के लिए डीसी से मिले ट्रांसपोर्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में ई-रिक्शा का तय रूट और जोन में परिचालन हो इसे लेकर ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को डीसी सचिन से मुलाकात की। एसोसिएशन के सदस्यों ने डीसी को समस्या से अवगत करवाया और ई-रिक्शा का तय रूट और जोन में परिचालन करवाने की मांग की। चेयरमैन अजित सिंह ने कहा कि डीसी की अध्यक्षता में शहर में ई-रिक्शा के लिए 75 रूट तय किए गए थे, लेकिन इन पर परिचालन नहीं हो रहा। डीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द इस संबंध में सकारात्मक पहल होगी। ब्यूरो
टैक्सी यूनियन पर 700 में से तीन सौ टैक्सी पार्किंग का शुल्क देने का आरोप
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन की कॉमर्शियल पार्किंग के ठेकेदार रविंदर मन्हास ने टैक्सी एसोसिएशन पर काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग में 700 टैक्सी हैं, लेकिन टैक्सी यूनियन सिर्फ 300 टैक्सी की पार्किंग का भुगतान कर रही है। वे नहीं चाहती कि वहां कोई और काम करे। सोमवार को ठेकेदार ने कहा कि 27 जुलाई को उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिविजन द्वारा जारी जम्मू रेलवे स्टेशन की पार्किंग का टेंडर लिया। फीस भरने के बाद रेलवे प्रबंधन से पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग की बात की। 31 अगस्त को टैक्सी यूनियन ने बैरिकेडिंग नहीं करने दी। इसमें पुलिस और रेलवे प्रबंधन भी नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि तीन साल से टेंडर मिला है। दूसरी ओर, टैक्सी यूनियन के प्रधान देविंदर चौधरी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। ऐसे आरोप लगाकर ठेकेदार रेलवे प्रबंधन पर सवाल उठा रहा है। ब्यूरो