फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E Good Governance Conference in Katra from today, guests will be exposed to Dogri and Kashmiri culture

जम्मू कश्मीर: कटड़ा में ई सुशासन सम्मेलन आज से, अतिथि डोगरी-कश्मीरी व्यंजनों के अलावा संस्कृति से होंगे रूबरू

Sat, 26 Nov 2022 01:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Nov 2022 01:07 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे करेंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई प्रतिनिधि शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए।

विज्ञापन
E Good Governance Conference in Katra from today, guests will be exposed to Dogri and Kashmiri culture
जम्मू में अतिथियों के स्वागत के लिए बनाए गए द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में शनिवार 26 नवंबर से होने जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन के लिए जम्मू कश्मीर आतिथ्य की मिसाल कायम करेगा। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाहरी राज्यों से प्रतिनिधि पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


उनका शानदार स्वागत जम्मू से कटड़ा तक किया जा रहा है। इसके लिए कई जगह विशेष स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। जम्मू कश्मीर में पहली बार होने जा रहे ई सुशासन सम्मेलन का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में होने जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे करेंगे। इस अवसर पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई प्रतिनिधि शुक्रवार को जम्मू पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका शानदार स्वागत प्रदेश प्रशासन की तरफ से किया गया। इन्हें डोगरी और कश्मीरी व्यंजनों के अलावा प्रदेश की स्मृद्ध लोक विरासत और संस्कृति से रूबरू करवाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर सरकार केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक व प्रशासनिक सुधार विभाग के सहयोग से 25वां राष्ट्रीय ई सुशासन सम्मेलन कटड़ा में 26 और 27 नवंबर को आयोजित कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी 27 नवंबर को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ऐसे में प्रदेश के सरकारी प्रशासनिक अमले ने सम्मेलन की सफलता के लिए जोरदार तैयारी की है।


इसी बीच कटड़ा में शुक्रवार को केंद्रीय प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस भी है। ऐसे में सुशासन सम्मेलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed