फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E bus started on Kathua Jammu route schedule to be released soon

E Buses: कठुआ-जम्मू रूट पर शुरू हुई ई-बस, पहले दिन 45 मिनट लेट पहुंची, जल्द जारी होगा शेडयूल

Sun, 12 May 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 May 2024 06:09 PM IST
सार

जम्मू स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बस के समय को एक घंटा एडवांस करने, किराए में कमी, आसान रूट और स्टॉपेज बढ़ाने की मांग लोगों ने उठाई है।

विज्ञापन
E bus started on Kathua Jammu route schedule to be released soon
ई बस - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

कठुआ-जम्मू रूट पर ई-बस (इलेक्ट्रिक) दौड़नी शुरू हो गई है। बस में सफर करने वाले यात्रियों ने खुशी जताई। साथ ही जम्मू स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से बस के समय को एक घंटा एडवांस करने, किराए में कमी, आसान रूट और स्टॉपेज बढ़ाने की मांग भी कर दी। पहली बस जम्मू से कठुआ पहुंची, लेकिन, पहले ही दिन ई-बस 45 मिनट देरी से शहर पहुंची।

विज्ञापन


शनिवार सुबह पहली ई-बस सुबह 7:44 पर जम्मू बस स्टैंड से चली, जोकि विभिन्न स्टॉपेज पर रुकती हुई करीब 11 बजे कठुआ पहुंची, जबकि इसका पहुंचने का समय सुबह 10:14 था। विभिन्न सुविधाओं से लैस इस नई ई-बस की शहरवासी काफी समय से मांग कर रहे थे। अब शहरवासियों को इस पहली सरकारी बस में सफर करने का मौका मिलेगा। शहर के पारलीवंड स्थित नए बस अड्डे पर इसके लिए 11 हजार वाट का ट्रांसफार्मर और दो चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं, जिन्हें ग्रिड की ओर से बिजली कनेक्शन भी दिया चुका है।
विज्ञापन


बस सरकारी, पर प्राइवेट से ज्यादा किराया

जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस सेवा को शुरू किया गया है। इस बस का जम्मू से कठुआ का किराया 160 रुपए तय किया गया है। लेकिन, प्राइवेट बसों में लोग 100 रुपए खर्च कर जम्मू पहुंच सकते हैं। इसके अलावा इस बस की गति काफी कम है और रूट भी काफी हटकर बनाया गया है। उक्त बस का स्टॉपेज विजयपुर, सांबा और फिर कठुआ रखा गया है। लेकिन यह बस सतवारी, मीरां साहिब लिंक रोड से होते हुए जमींदारा ढाबे से नेशनल हाइवे पर आएगी। ऐसे में पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों ने किराए को लेकर प्रशासन से एक बार फिर विचार करने की मांग की है। वहीं, बस की अधिकतम स्पीड 65 किमी. प्रतिघंटा रखी गई है, जिसे लोगों ने मौजूदा परिदृश्य के मुताबिक कम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं से लैस है ई-बस

कठुआ-जम्मू के 99 किलोमीटर रूट पर चलने वाली ई-बस में कई सुविधाएं हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह इको फ्रेंडली है। इसके अलावा, बस में चार सीसीटीवी लगे हैं, लाइव ट्रैकिंग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा भी उपलब्ध है। बताया जा रहा है कि इन बसों में यात्रा के लिए इस्तेमाल होने वाले एनसीएमसी कार्ड को दिल्ली मेट्रो समेत देश भर में शुरू की गई ई-बस सेवाओं में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें सौ फीसदी डिजिटल टिकटिंग की सुविधा होगी। सर्दियों में हीटर और गर्मियों में एसी की सुविधा भी इस बस में मिलेगी। वहीं, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन दरवाजे, प्राथमिक चिकित्सा और जीपीएस की भी व्यवस्था होगी।

लोगों को मिलेगी राहत : डीसी

जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि पहली बस शुरू हो गई है। दूसरी बस भी जल्द शुरू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। इससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा।

ई-बस के पहले फेरे पर पहला यात्री बनकर सफर करने का मौका मिला। मौजूदा परिदृश्य में जब पूरा विश्व प्रदूषण से मुक्त होने के लिए पहल कर रहा है तो जम्मू कश्मीर में सरकार के प्रयास से ई-बसों का संचालन काफी अच्छा प्रयास है। इसके अलावा बस में सीसीटीवी कैमरा और बस की लाइव लोकेशन जैसी सुविधाएं इसे और ज्यादा आधुनिक बनाती है। लेकिन बस की गति को तेज करने की जरूरत है क्योंकि यह समय की जरूरत है। -प्रो. मनमोहन सिंह, यात्री

ई-बस में विजयपुर से कठुआ तक का सफर एक नया अनुभव था, पूरी तरह से वातानुकूलिक और शांत बस में यह सफर इतना आरामदेह था कि कठुआ-जम्मू रूट की पहले से चलने वाली बसों में संभव ही नही है। अगर इस बस का किराया थोड़ा कम हो जाए तो लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी। -आरिफ, यात्री

ई-बस में सांबा से कठुआ तक का सफर काफी अच्छा रहा है। लेकिन इसके स्टापेज बढ़ाए जाने चाहिएं। इससे होने वाली आमदनी का उपयोग बस के किराए को कम करने में किया जा सकता है। क्योंकि आम बस से ई-बस का किराया दो गुना है। -विनोद खजूरिया, यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed