फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   e-assembly drill will strat in jammu kashmir assembly

जल्द जम्मू कश्मीर की विधानसभा होगी पेपरलेस

Sat, 19 Sep 2015 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
e-assembly drill will strat in jammu kashmir assembly

रियासत की विधानसभा को ई-असेंबली बनाने की कवायद चल रही है। पूरी विधानसभा पेपरलेस होगी। सदस्यों को एसएमएस के माध्यम से सदन की कार्ययोजना और अन्य बातों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि योजना को अमल में लाने पर इसका फायदा यह होगा कि दरबार मूव के दौरान कागजातों का भारी भरकम बोझ दोनों राजधानियों में लाने और ले जाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इस पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तीन अक्टूबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान इसे प्रयोग के तौर पर लागू किया जा रहा है। इसके सफल होने पर पूरी तरह से इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचनाएं एसएमएस अलर्ट से दी जाएंगी

e-assembly drill will strat in jammu kashmir assembly

इसके तहत न केवल सदस्यों को बिजनेस की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी बल्कि विधानसभा कार्यवाही से जुड़ी अन्य सूचनाएं भी एसएमएस अलर्ट से दी जाएंगी। विधानसभा सचिवालय के आईटी प्रकोष्ठ तथा नेशनल इंफोरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से इस व्यवस्था को मूर्त रूप देने की कोशिश की जा रही है।

विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कागजों का भारी भरकम बोझ एकत्र हो जाता है। दरबार मूव के दौरान सारे दस्तावेज श्रीनगर और जम्मू ले जाने और ले आने में श्रम तथा काफी धनराशि खर्च होती है।

इसके साथ ही दस्तावेजों को सुरक्षित रखना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। इन सबको ध्यान में रखते हुए विधानसभा सचिवालय ने ई-असेंबली की कवायद शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed