फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dussehra festival 2022 to celebrate with gaiety in Jammu Kashmir today news in hindi

दशहरा पर्व: आज श्रीराम करेंगे अग्निवाण से वार, भस्म होगा रावण का अहंकार

Wed, 05 Oct 2022 09:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 09:38 AM IST
सार

परेड मैदान में 60 फीट, तो गांधीनगर में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले रघुनाथ मंदिर से परेड मैदान तो श्री लक्ष्मीनाराण मंदिर से गांधीनगर दशहरा मैदान तक शोभयात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Dussehra festival 2022 to celebrate with gaiety in Jammu Kashmir today news in hindi
Jammu Dussehra Festival - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व बुधवार को जम्मू कश्मीर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर जम्मू में बुधवार को दो साल के बाद दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान परेड और गांधीनगर दशहरा मैदान में रावण दहन किया जाएगा। परेड मैदान में 60 फीट (संभाग का सबसे बड़ा), तो गांधीनगर में 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पहले रघुनाथ मंदिर से परेड मैदान तो श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से गांधीनगर दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इसमें भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ रथ पर सवार होकर रावण का दहन करने जाएंगे। भगवान श्रीराम के अग्निवाण से लंकापति का अहंकार और पुतला धू-धू कर जलेगा। गांधीनगर मैदान में रावण का दहन शाम छह बजे होगा। मैदान पर लोगों की सुविधा के लिए सौ कुर्सियां भी लगाई है।
विज्ञापन


शाम चार बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर सवार होकर दशहरा मैदान पहुंचेंगे। जहां भगवान श्री राम के अग्निबाण से दशानन जल उठेगा।  मैदान में 45 फीट का रावण तो 40- 40 फीट मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले लगाए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परेड मैदान में शाम 5:30 बजे रावण का दहन होगा। इससे पहले रघुनाथ मंदिर से परेड मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम रथ पर सवार होंगे। परेड मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण, तो 55-55 फीट मेघनाद और कुंभकरण का पुतला लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed