{"_id":"65ecd6ebbd29bfaf0b0caf86","slug":"dump-in-byaspur-parlah-samba-news-c-274-1-rsp1001-100760-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्यासपुर परलाह में लगे कचरे के ढेर, हफ्ते बाद भी बीडीओ नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्यासपुर परलाह में लगे कचरे के ढेर, हफ्ते बाद भी बीडीओ नहीं पहुंचे
विज्ञापन
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की पंचायत ब्यासपुर परलाह में डोर टू डोर कचरा उठाने की मुहिम शुरू न होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने एक सप्ताह पहले सुचेतगढ़ ब्लॉक के बीडीओ शैलेंद्र कुमार को लिखित में कचरे के ढेरों से अवगत करवाया था। उसके बावजूद अभी तक बीडीओ ने गांव का दौरा नहीं किया है। इसके चलते ग्रामीण निरंतर निराश हो रहे हैं। गांव में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
वहीं ब्लॉक की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठाने की मुहिम शुरू नहीं की जा रही है। लोग खुले में कचरे के ढेर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गंदगी के ढेर खुले में लगने से बीमारियां फैल रही हैं। कचरे के ढेरों से गांव की सुंदरता को ग्रहण लगा हुआ है। खुले में गंदगी के ढेर लगने से वातावरण दूषित हो रहा है। परंतु ब्लॉक की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठाने की और गांव के बाहर गड्ढे निकाल कर कचरा डंप करने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
बीते सोमवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सुचेतगढ़ ब्लॉक के बीडीओ शैलेंद्र कुमार से मिला था। उन्होंने लिखित में बीडीओ को गांव में कचरे की समस्या को हल करने के लिए कहा था। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर सरकारी जमीन पर गड्ढे निकालकर कचरा डंप करने के लिए कहा था। डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए भी ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद बीडीओ ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राथमिकता से डोर टू डोर कचरा उठाने और कचरे के डंपिंग स्टेशन तैयार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने दो से तीन दिन के अंदर गांव का दौरा करने का आश्वासन दिया था, परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बीडीओ या अन्य कर्मचारी गांव में ग्रामीणों की समस्या हल करने के लिए नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को वह एसडीएम आरएस पुरा को गांव में कचरे की समस्या से अवगत करवाएंगे। इस मौके पर ग्रामीण राकेश सिंह, रवि कुमार, यशपाल, दर्शन लाल, चमन लाल और अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर ग्रामीण सोमालाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान महज कागजों तक सीमित है। गांव में कचरे की समस्या बढ़ती चली जा रही है, परंतु बीडीओ के पास समस्या का हल करने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को एसडीएम को कचरे की समस्या से अवगत करवाया जाएगा।
इस मुद्दे पर ग्रामीण राकेश सिंह ने कहा कि गांव के बाहर सरकारी जमीन पर कचरे के डंपिंग स्टेशन बनाकर गड्ढे निकाल देने चाहिए, ताकि लोग घर का कचरा वहां पर डंप कर सके, ताकि गांव की सुंदरता पर गंदगी का ग्रहण न लग पाए।
कोट
अगले सप्ताह गांव का दौरा कर कचरे की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। वह कचरा उठाने वाली एजेंसी से संपर्क साध रहे हैं। जल्द ही गांव में डोर टू डोर कचरा उठाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार, बीडीओ सुचेतगढ़