फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DSP Davinder Singh and 3 people produced before NIA Court in Jammu today

निलंबित डीएसपी मामलाः 15 दिन की रिमांड पर भेजे गए दविंदर सिंह समेत चार आरोपी

Thu, 23 Jan 2020 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
DSP Davinder Singh and 3 people produced before NIA Court in Jammu today
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामला - फोटो : ani

निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामाले में आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सहित कुल चार आरोपी न्यायालय के समक्ष ले जाया गया। न्यायालय ने निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह, अन्य तीन आरोपियों को 15 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आतंकियों के मददगार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी दविंदर सिंह की निशानदेही पर बुधवार को एनआईए की दो टीमों ने श्रीनगर के इंदिरा नगर, नौगाम व अन्य जगहों पर छापा मारा था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक स्थानीय डॉक्टर का घर भी शामिल है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। उधर, इस मामले में एक अन्य व्यक्ति इरफना मुश्ताक को गिरफ्तार किया गया है। यह डीएसपी के साथ गिरफ्तार किए गए एक आतंकी का परिजन बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने जिस डॉक्टर के घर पर दबिश दी है उसके बारे में बताया जाता है कि दविंदर ने आतंकी नवीद बाबू को कुछ दिनों के लिए वहां पनाह मुहैया कराई थी। छापेमारी के बाद एनआईए के आला अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जबकि पांच सदस्यीय टीम दूसरी टीम इस मामले में नए खुलासों के बाद जांच के लिए यहीं रुक गई है।

सूत्र बताते हैं कि दविंदर और अन्य आरोपियों को एनआईए की टीम द्वारा दिल्ली ले जाया जाना था लेकिन अभी उसे रिमांड पर लेना बाकी है। बता दें कि डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेसियों को उसके इंदिरा नगर स्थित घर से 10 लाख रुपये कैश, एक एके 47 राइफल और दो पिस्टल बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed