फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drunk youth, temple, arrested

Jammu News: नशे में खिड़की फांद मंदिर में घुसा युवक, तोड़फोड़ की, गिरफ्तार

विज्ञापन
Drunk youth, temple, arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। शास्त्री नगर के एक मंदिर में युवक ने सोमवार रात पौने नौ बजे तोड़-फोड़ कर दी। जब आरोपी भागने लगा तो उसे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान अनुज वर्मा निवासी नानक नगर के रूप में हुई है। आरोपी पर धारा 295 ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था। एसएचओ गांधी नगर पंकज शर्मा ने कहा कि घटना का कारण जानने के लिए युवक से पूछताछ की जा रही है।

शास्त्री नगर वेलफेयर कमेटी के सदस्य डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि युवक रात को पौने नौ बजे पार्क में आया। वह नशे में था। खिड़की के रास्ते से मंदिर में घुस गया। उसने धार्मिक फोटो और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो खिड़की से बाहर भागने का प्रयास किया। वहीं गांधी नगर थाना प्रभारी पंकज के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, महिला गिरफ्तार
- दोपहर तीन बजे की घटना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। डिग्याना के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश की रहने वाली महिला ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे महिला आई। उसने श्री ग्रंथ साहिब से रुमाला हटा दिया और चुपचाप वापस चली गई। उस दौरान गुरुद्वारा साहिब में कोई मौजूद नहीं था। सेवादारों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को देखा और सूचना दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, जिससे महिला की पहचान हो गई। मंगलवार दोपहर एक बजे महिला को डिग्याना से गिरफ्तार किया। आरोपी सोमवत्ती विश्वकर्मा मूल रूप से डोगनी (जिला छत्तरपुर, मध्यप्रदेश) की रहने वाली है। उस पर धारा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस कारण जानने के लिए पूछताछ में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी डिग्याना बलवीर सिंह ने बताया कि महिला को धारा 295ए के तहत नामजद किया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed