फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drugs smuggling, 13 Smugglers Send to Jail

जम्मू: शहर में ड्रग तस्करी के हॉट स्पॉट में चलाया ऑपरेशन संजीवनी, 13 नशा तस्करों को जेल भेजा

Wed, 24 Apr 2024 01:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2024 01:42 PM IST
सार

बाहु फोर्ट थाना के अंतर्गत आते ड्रग तस्करी के हाॅट स्पाॅट राजीव नगर में ऑपरेशन संजीवनी के तहत 13 नशा तस्करों पर कार्रवाई कर केंद्रीय जेल में भेजा गया है।

विज्ञापन
drugs smuggling, 13 Smugglers Send to Jail
ड्रग तस्करी के हॉट स्पॉट पर ऑपरेशन संजीवनी के कार्रवाई, 13 नशा तस्करों को भेजा केंद्रीय जेल में

विस्तार

जम्मू शहर के बाहु फोर्ट थाना के अंतर्गत आते ड्रग तस्करी के हाॅट स्पाॅट राजीव नगर में ऑपरेशन संजीवनी के तहत 13 नशा तस्करों पर कार्रवाई कर केंद्रीय जेल में भेजा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के कारोबार में संलिप्त हैं।

विज्ञापन


कुछ नशा तस्करों पर पहले भी एनवीपीएस के तहत केस दर्ज हैं। साथ ही वे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते थे। इस कारण आरोपियों को 15 दिन की अवधि के लिए जेल भेजा गया है। ये अपराधी बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन के राजीव नगर इलाके के रहने वाले हैं और इलाके में ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन


कई लोगों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग केस दर्ज हैं और वे अभी भी अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने नशीली दवाओं की तस्करी में उनकी संलिप्तता की सूचना दी थी। यहां तक कि खुफिया सूचनाएं मिली थीं कि ये संभावित दवा आपूर्तिकर्ता हैं, जो खतरा पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने रॉकी, विनय, मिशाल उर्फ कालू रोहित, संगीता, अरुण, हिना, रीना, अरुण, विशाल, तोतू, पूजा और रंजना कुमारी पर कार्रवाई की है और इन सभी को जेल भेज दिया है।


जागरूक करने को अभियान चला रही पुलिस

नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए सड़क जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पुलिस ने ऐसे ड्रग तस्करों की पहचान प्रक्रिया में तेजी लाई है और कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। जम्मू में ड्रग तस्करी को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ काम करने के लिए पुलिस पूरीताकत, दृढ़ विश्वास और संकल्प काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed