{"_id":"6225a7e6ec970229f6136125","slug":"drug-smuggling-accused-commits-suicide-in-police-station-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में मौत: नशा तस्करी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, चरस के साथ पकड़ा था किश्तवाड़ का निवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में मौत: नशा तस्करी के आरोपी ने थाने में की आत्महत्या, चरस के साथ पकड़ा था किश्तवाड़ का निवासी
Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़
संवाद न्यूज एजेंसी, किश्तवाड़
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:06 PM IST
सार
छात्रू पुलिस ने अब्दुल को दो सप्ताह पहले 8.9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। तब से उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
किश्तवाड़ में नशा तस्करी के आरोप में दो सप्ताह पहले पकड़े गए अब्दुल लतीफ निवासी पारना चिनगाम ने छात्रू थाने में रविवार शाम को आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने जेल में अपने कंबल से फंदा बनाया और छत से लटक गया।
विज्ञापन
छात्रू पुलिस ने अब्दुल को दो सप्ताह पहले 8.9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। तब से उसके खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। लेकिन रविवार शाम को उसने जेल में मिलने वाले कंबल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पुलिस को जब घटना का पता लगा तो उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था। आरोपी अपने परिजनों से रविवार को दिन में ही मिला था। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन