{"_id":"652070036712d242630795cc","slug":"drug-smuggler-attack-case-jammu-news-c-10-jam1008-217478-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पथराव में घायल एनसीबी कर्मी जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पथराव में घायल एनसीबी कर्मी जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में नशा तस्करों के पथराव में घायल हुए एनसीबी कर्मी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। वीरवार सरोर के पास पुलिस और एनसीबी की टीम पर हमला हुआ था। चार कर्मी घायल हो गए थे। एनसीबी के हेड कांस्टेबल कुलदीप दीक्षित निवासी गांधी नगर भी घायल हो गए। वह ईएसआईसी अस्पताल में थे। वहां से गंभीर हालत के चलते जीएमसी रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
मजार से चोरी करने वाला धरा
जम्मू। बिश्नाह पुलिस ने चोरी के मामले को सुलझा लिया। अवतारा चक के रहने वाले तीर्थ राम को पकड़ा है। गांव पंडाेरिया के सुरेश कुमार ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि मोर्चापुर के पीर बाबा की मजार से इन्वर्टर एवं अन्य सामान चोरी हुआ है। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा। उससे चोरी का सामान बरामद किया गया। ब्यूरो
हेरोइन के साथ गिरफ्तार
जम्मू। अखनूर में पुलिस ने हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बेलीचराना जम्मू के रहने वाले शरीफ दीन से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने फल मंडी के पास नाका लगाकर आरोपी को पकड़ा। उस पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला युवक
जम्मू। शहर के रिहाड़ी क्षेत्र में युवक घर में फंदे पर लटकता मिला। वह कमरे में पंखे पर बंधी कपड़े की शीट से लटका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। ब्यूरो