{"_id":"5c6817bebdec224dab60090a","slug":"drug-smuggler-arrested-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के रियासी में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के रियासी में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Sat, 16 Feb 2019 07:31 PM IST
Vikas Kumar
भाषा/जम्मू
भाषा/जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक ‘कुख्यात’ मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से ‘चरस’ बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने भागा गांव के निवासी केसर राम को साल्दी गांव में संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पाया और जांच के लिए उसे रोका।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसके पास से 520 ग्राम चरस बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि राम कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन