फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drug business Running from home, smuggler arrested in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: घर से ही चलाता था नशे का कारोबार, तस्कर गिरफ्तार 

Mon, 13 May 2019 01:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Drug business Running from home, smuggler arrested in Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर

नशे के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों का धंधा करने वाले तस्कर जुल्फीकार हुसैन को जानीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर को एक नशे के क्लीनिक की तरह बना रखा था। जहां वह न सिर्फ नशे के इंजेक्शन तैयार करता था बल्कि इनकी आपूर्ति युवाओं में करता था। वह यहां आने वाले युवकों को ये इंजेक्शन भी खुद ही लगाता था। पुलिस ने मौके से 230 तैयार व सैकड़ों खाली सिरिंज के साथ 1 लाख 30 हजार रुपये नकद भी बरामद किये हैं। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


एसडीपीओ मोहन लाल के अनुसार, तीन दिन पहले नगरोटा पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को पकड़ा था। उसकी सूचना पर ही नगरोटा पुलिस ने उनके नेतृत्व में रविवार को आरोपी जुल्फीकार हुसैन के जानीपुर स्थित घर पर छापेमारी की। पुलिस ने जानीपुर, रूप नगर के अप्पर पलोड़ा के छोटी मस्जिद इलाके में रहने वाले जुल्फीकार हुसैन के घर पर छापा मारा। घर से 570 खाली इंजेक्शन मिले और 230 भरे हुए इंजेक्शन मिले। तस्कर खुद भी नशे के इंजेक्शन का लती था।
विज्ञापन


नशे के एवज में युवकों से वसूली रकम
पुलिस को आशंका है कि उसके घर से जो नकदी बरामद की गई है वह नशे के लिए यहां आने वाले युवकों से वसूली गई रकम है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed