{"_id":"5eff8acb8ebc3e4342527742","slug":"drown-jammu-news-jmu213523915","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाते समय बच्चा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाते समय बच्चा डूबा
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती इलाके का एक नौ साल का बच्चा शुक्रवार को नहर में नहाते समय डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने तलाशी अभियान चलाया। वहीं देर शाम बच्चे की बॉडी बरामद होते ही परिवार में चीख पुकार का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार हिमांशु पुत्र राकेश कुमार निवासी बिहार जो मौजूदा समय में टेली बस्ती इलाके में रह रहा था, शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ तेली बस्ती नहर में नहाने के लिए गया था, जहां नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण अपने आपको संभाल नहीं सका और गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ इलाके के पांच से सात बच्चे और नहा रहे थे।
जैसे ही यह खबर फैली मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं इस बारे में बड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने को भी सूचित किया गया। हालांकि लोगों का कहना था कि पुलिस देर से पहुंची। इस पर रोष भी जताया। देर शाम के समय बच्चे की बॉडी बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।