फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drop in mercury due to dry cold in the state

Weather : प्रदेश में शुष्क ठंड से पारे में गिरावट, कश्मीर में शीतलहर, श्रीनगर में गुजरी सीजन की सबसे सर्द रात

Tue, 12 Dec 2023 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Dec 2023 02:08 AM IST
सार

कश्मीर में शीतलहर जारी है। यहां कोहरे के साथ अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से गिरकर शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन
Drop in mercury due to dry cold in the state
कश्मीर में ठंड - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से शुष्क ठंड ने जोर पकड़ लिया है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। यहां कोहरे के साथ अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से गिरकर शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। 

विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से माइनस 4.2 डिग्री गिरकर माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से सीजन की सर्द रात रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, जिससे रात के पारे में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सुबह और रात को कोहरे की चादर बिछ रही है। इससे दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोहरे और ठंड के कारण सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही भी कम हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौसम साफ रहने के साथ काजीगुंड का न्यूनतम पारा माइनस 3.4, पहलगाम में माइनस 4.7, कुपवाड़ा में माइनस 4.0, कोकरनाग में माइनस 2.4 और गुलमर्ग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में शरीर को कंपकंपा देनी वाली ठंड के बीच लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही और जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 21.1 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल का न्यूनतम तापमान 1.4, बटोत में 4.1, कटड़ा में 6.7 और भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed