फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drones: Jammu and Kashmir Police will install anti-drone system, the system will be installed at important places

ड्रोन: जम्मू-कश्मीर पुलिस स्थापित करेगी एंटी ड्रोन सिस्टम, महत्वपूर्ण जगहों पर किया जाएगा सिस्टम को इंस्टाल

Wed, 15 Sep 2021 12:44 PM IST
करिश्मा चिब अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Sep 2021 12:44 PM IST
सार

प्रभावी तरीके से काम करेगा सिस्टम, उच्च स्तर पर चल रहा मंथन। निजी क्षेत्र के एक्सपर्ट से तैयार कराने पर विचार। पाकिस्तान में बैठे आतंकी लगातार सीमा पार से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियार और गोला बारूद भेजा जा रहा है। यह पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है।
 

विज्ञापन
Drones: Jammu and Kashmir Police will install anti-drone system, the system will be installed at important places
ड्रोन - फोटो : pixabay

विस्तार

ड्रोन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। उच्च स्तर पर पुलिस मुख्यालय में एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित करने पर मंथन किया जा रहा है। महत्वपूर्ण जगहों पर इसको स्थापित किया जाएगा। पुलिस इसे प्रभावी तरीके से स्थापित करेगी। आधुनिक तकनीक से लैस सिस्टम से ड्रोन की चुनौती से निपटा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इसके लिए व्यापक योजना तैयार कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह सिस्टम निजी क्षेत्र के एक्सपर्ट से तैयार करवाया जा सकता है। संभव है कि विदेश की तकनीक वाले सिस्टम को लगाया जाए। पाकिस्तान में बैठे आतंकी लगातार सीमा पार से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रोन के जरिए ड्रग्स, हथियार और गोला बारूद भेजा जा रहा है। यह पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। एक महीना पहले पुलिस ने अखनूर के पास आईईडी लेकर आए एक ड्रोन को मार गिराया था।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस महत्वपूर्ण जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैयारी कर रही है, ताकि ऐसी चुनौतियों से निपटा जा सके। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी ड्रोन सिस्टम पर मंथन चल रहा है। महत्वपूर्ण जगहों पर इसको लगाएंगे। अभी फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता कि किन किन जगहों पर इनको स्थापित किया जाएगा, क्योंकि सुरक्षा में इसे लेकर खतरा हो सकता है। लेकिन जल्द ही सिस्टम स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वंदे भारत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया जम्मू से कटरा का सफर, शेयर किया वीडियो

इसकी रूपरेखा पर काम किया जा रहा है। संभव है कि कुछ शोध करने वाले स्टूडेंट्स की भी इसमें मदद लेकर एक प्रभावी सिस्टम लागू किया जाए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस विदेशी तकनीक वाला सिस्टम लगाने पर विचार कर रही है। जो किसी भी ड्रोन को डिटेक्ट करने और उसे मार गिराने में काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed