फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drone movement noticed in Mendhar sector of poonch along Line of Control LoC last night

जम्मू-कश्मीरः तनाव के बीच एलओसी पर दिखी उड़ने वाली संदिग्ध चीज, बीएसएफ सतर्क

Sun, 22 Nov 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Drone movement noticed in Mendhar sector of poonch along Line of Control LoC last night
फाइल फोटो
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव के बीच एलओसी के पास संदिग्ध चीज उड़ती दिखाई दी है। सुरक्षाबलों की सतर्कता से वह वापस लौट गई। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह ड्रोन था या कुछ और वस्तु थी। 
विज्ञापन


नियंत्रण रेखा के पास अलर्ट जारी
रविवार सुबह जम्मू कश्मीर के पर्वतीय जिले पुंछ के मेंढर सेक्टर में उड़ने वाली एक वस्तु के देखे जाने के बाद नियंत्रण रेखा के पास अलर्ट जारी किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध वस्तु शायद एक ड्रोन थी और सेना ने इस पर गोलियां भी चलाईं।
विज्ञापन


मेंढर के एसडीपीओ जेड ए जाफरी ने बताया कि सेना और पुलिस का विशेष अभियान इलाके में जारी है। 

शुक्रवार को फायरिंग कर खदेड़ा था
इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिराने की लगातार कोशिशें कर चुका है। शुक्रवार शाम को भी पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे, जिन्हें बीएसएफ के सतर्क जवानों ने फायरिंग कर वापस खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पहले से ही सांबा सेक्टर की भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाने की फिराक में रहा है। पाकिस्तान की नजर जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे से नजदीकी और हाईवे तक चोरी छिपे पहुंचने में मदद करने वाले दरियाई नालों पर रहती है। 

पूर्व में हुई घुसपैठ की वारदातें हों या फिर सुरंग खोदने और ड्रोन से हथियारों की तस्करी, ये कोशिशें उन्हीं इलाकों में ज्यादा हो रही हैं जो घुसपैठ के रूट वाले दरियाई नालों और जंगल क्षेत्र के आसपास पड़ते हैं। 

बैनगलाड के चक फकीरा क्षेत्र में शुक्रवार को पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे, जिसे हथियारों की तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पूर्व रामगढ़ क्षेत्र में भी ड्रोन को देखा गया था। सांबा के बंई नाले के पास भी दो बार ड्रोन देखे गए। इनमें से एक बार रसाना क्षेत्र से हथियार भी बरामद हुए थे। सांबा के बसंतर दरिया से भी हथियारों की खेप मिल चुकी है।

दूसरे दिन भी तलाशी अभियान
चक फकीरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के भी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने पूरा क्षेत्र खंगाला, लेकिन हथियार और अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed