{"_id":"68cf17f0cae0ba2f8300a7db","slug":"drone-intrusion-rspura-news-c-10-agr1006-719043-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आईबी के पास मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आईबी के पास मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार शाम को पाकिस्तानी क्षेत्र से इस पार ड्रोन घुसने की सूचना पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में सीमा पर बीएसएफ की जुगनू पोस्ट के पास देर शाम करीब सात बजे पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आता देखा गया।
सूत्रों के अनुसार, बीएसएफ ने एक ड्रोन मार गिराया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल बीएसएफ और पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार या नशे की तस्करी की कोशिश की गई हो। तीन दिन पहले अरनिया के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ऐके-47 राइफल और मैग्जीन मिलीं थीं। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान मुस्तैदी से पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी था।